बिलासपुर के सिविल लाइन थाने के चार पुलिसकर्मी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एकसाथ चार पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के कारण थाने के अन्य सभी पुलिसकर्मियों के बाहर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। थाने को सील नहीं किया गया है लेकिन बाहरी लोगों के लिए थाने की फ़िलहाल मनाही है।
थाना सील नहीं है और बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है याने कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र के किसी रहवासी को यदि थाने जाने की जरूरत पड़ती है तो सिर्फ़ वहीं व्यक्ति थाने में प्रवेश कर पाएगा जिसके साथ घटना कारित हुई है।
जिन पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने बताया कि संक्रमितों में एक प्रधान आरक्षक, और 3 आरक्षक शामिल हैं। शेष लोगों की जांच रिपोर्ट आई है या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि जांच के बाद संक्रमित पाए गए लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिए गए है।
थाना सील नही किया जाएगा,थाने का कामकाज चालू रहेगा,बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है,स्टाफ को बाहरी लोगो से मिलने के लिए मना किया गया है। :- उमेश कश्यप,एएसपी सिटी