
पत्रिका अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार
अरनपुर थाना के पोटाली कैम्प में पदस्थ एसटीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली है। घटना सुबह साढे चार बजे की बताई जा रही है। जवान ने अपने बैरक से निकलकर गले में राइफल टिकाकर गोली चलाई है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।
बैरक के गार्डन में की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक एसटीएफ 20 बटालियन का रामाराम स्वामी है। वह मूलत: ग्राम.पोस्ट चला, जिला सीकर राजस्थान का निवासी था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजने की तैयारी कर रही है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
पहले भी हुई है ऐसी घटना
जवानों की आत्महत्या का मामला नया नहीं है। बस्तर संभाग में दूसरे राज्यों से आए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा पहले भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अफ़सोस इस बात का भी है कि जवानों द्वारा खुद को गोली मार लेने के कारणों का कभी पता नहीं चल पाटा.